ऑय 1 न्यूज़ ब्यूरो रिपोट 22 अगस्त 2017 भारतीय जनता युवा मोर्चा के भारत जोड़ो अभियान के तहत भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंची।इस दौरान जहाँ भाजपा जनता युवा मोर्चा ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट लाइट पॉइंट से लेकर चंडीगढ़ लॉ भवन तक रोड शो निकाला। वहीँ चंडीगढ़ के लॉ भवन में भारत जोड़ो अभियान पर आयोजित सेमिनार में शिरकत करने पहुंची भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन का भाजपा कार्यकर्तायों ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान उनके साथ चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन और सांसद किरण खेर सहित भाजपा युवा मोर्चा के नेता शिवम् छाबड़ा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान सेमिनार में पूनम महाजन सहित सांसद किरण खेर और चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन ने भारत जोड़ो अभियान विषय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
वहीँ अपने संबोधन के दौरान चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने कहा कि भारत जोड़ो अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। जिसे पूरा करने के लिट्ये पुरे भारत को एक लड़ी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत 2017 से लेकर 2022 तक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के देश के लिए किये गए प्रयत्नों पर खरा उतरने के लिए देश की विकासकारी नीतियों को भारत के जन-जन तक पहुँचाना होगा।
