ऑय 1 न्यूज़ ब्यूरो रिपोट चंडीगढ़ तो पहले से ही स्मार्ट सिटी में शुमार है लेकिन इसे और स्मार्टर कैसे बनाया जाए। इसको लेकर नगर निगम की ओर से दो दिवसीय स्मार्ट सिटी कान्कलेव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने किया। इस कान्कलेव में कई शहरों के मेयर सहित विशेषज्ञों ने भी भाग लिया।
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ वैसे तो पहले से ही स्मार्ट सिटी में शुमार है लेकिन इस शहर को कैसे और स्मार्टर बनाया जाए। इसको लेकर इस कान्कलेव में चर्चा की गई। चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनौर ने इस कान्क्लेव का उद्घाटन किया। इस कान्कलेव चंडीगढ़ प्रशासन के सभी आला अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी समेत सभी पार्षद भी मौजूद थे।
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि चंडीगड़ को स्मार्ट बनाना है और यह सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने तक ही सीमित नहीं हो सकता। बलकि इसके लिए कई और कदम भी उठाने होगें जो शिक्षा, स्वास्थय, सुरक्षा जैसे कई गंभीर मुद्दे हैं उन पर ही उसी तरीके से कार्य करने होगें। इस कान्कलेव में कई कंपनियों ने अपने सुझाव दिए हैं जिनमें से जो सुझाव चंडीगढ़ के हित में होगें वह लिए जाएंगें।
बाईट – वीपी सिंह बदनौर, प्रशासक, चंडीगढ़।
वहीं मेयर आशा जसवाल ने कहा कि चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भारत सरकार के साथ साथ निगम की ओर से प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस कान्क्लेव में कई शहरों की मेयर के साथ साथ कई कंपनियां भी आई हैं। जो अपने अपने सुझाव देंगें। उन सुझावों में जो सुझाव बेहतर लगेगा उसे चंडीगढ़ के लिए अमल में लाया जाएगा।
बाईट – आशा जसवाल, मेयर, नगर निगम।