ऑय 1 न्यूज़ ब्यूरो रिपोट 07-07-2017 चंडीगढ़
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी की अपील पर रेफरेंडम 2020 के होर्डिंगस लगाने वाली सिख फार जस्टिस संस्था व उसके कार्यकर्ताओं पर देशद्रोह का केस दर्ज करने के कदम को सराहनीय करार दिया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत ङ्क्षसह ग्रेवाल व प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने कहा कि पंजाब में अमन शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा देश को तोडऩे का सपना देखने वाली ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए भाजपा हमेशा पंजाब सरकार के साथ खड़ी है।
ग्रेवाल व जोशी ने कहा कि विदेशों में बसे पंजाबी अमन व शांति पसंद हैं, उन्हें भारतीय होने पर गर्व है और सिख फार जस्टिस जैसी संस्था से कोई सरोकार नहीं रखते हैं। इस संस्था का अमरीका व कनाडा में कोई आधार नहीं है। यह उन चंद लोगों का टोला है, जो कि धर्म के नाम पर सियासत कर सिर्फ पैसा इक्_ा करना चाहते हैं।पाकिस्तान भारत में अशांति फैला, इसके टुकड़े करने का सपना देखता रहता है और सिख फार जस्टिस जैसी संस्था पाकिस्तान की आई.एस.आई. के हाथों खेल रही है। पंजाबियों का आपसी प्यार, भाईचारा, भाईचारक सांझ ना सिर्फ पक्की है, बल्कि समय-समय पर पंजाबियों ने इसे प्रमाणित किया है और आने वाले समय में भी पंजाब की धरती पर अमन शांति बिगाडऩे के हर प्रयास को पंजाबी नाकाम कर देंगे।ग्रेवाल व जोशी ने पंजाब सरकार को निवेदन किया कि पंजाब में नफरत फैलाने का प्रयास करने वाले अमरीका में बसे एसएफजे के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत ङ्क्षसह पन्नू व उसके अन्य दो साथियों को अमरीका से गिरफ्तार कर भारत लाने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई तुरंत शुरू करे। इसके साथ भारत में तो एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया है, पर दूसरे को भी तुरंत गिरफ्तार किया जाए।