अमित सेठी सोलन 14.04.2017 संविधान निर्माता डाॅ. अम्बेदकर को श्रद्धांजलि अर्पित : संदीप नेगी जिलाधीश कार्यालय में आज यहां उपायुक्त सोलन संदीप नेगी एवं अन्य अधिकारियों ने संविधान निर्मााता बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेदकर को उनकी 126वीं जयन्ती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
संदीप नेगी ने इस अवसर पर कहा कि हमारे देश का संविधान बाबा साहेब के कुशल मार्गदर्शन की देन है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को देशहित में किए गए अनन्य कार्यों के लिए सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी भानू गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डाॅ. अम्बेदकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।