आई 1 न्यूज़ ब्यूरो रिपोट 04-04-2016 शिमला आई 1 न्यूज चैनल से कोल सिंह ठाकुर हुए रूबरू।हिमाचल प्रदेश के रेवेन्यू,हेल्थ एवं क़ानूनी मंत्री कोल सिंह ठाकुर से आई 1 न्यूज चैनल ने खास बातचीत की इस बातचीत में सरकार के चार सालों के कार्यभार में क्या क्या उपलब्धियां रही है इस विषय में बातचीत हुई। एम्बुलेंस सुविधाओ की चर्चा की गई की 108 सेवा से माध्यम से हजारों लोगों की जान बचाई गई। हिमाचल प्रदेश की बड़ी समस्या हस्पताल ज्यादा हे उस के विपरीत डॉक्टर्स व् मेडिकल स्टाफ कम है। इस विषय में ठाकुर ने स्वीकार किया कि हिमाचल में 600 डॉक्टर्स की कमी है। हाल में ही 50 डॉक्टर्स भर्ती करवाये गए है जिन में से 15 डॉक्टर्स जिला सिरमौर में तैनात किये गए है। पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती सरकार द्वारा समय समय पर करवाई जा रही है व् उन के लिए नई पॉलिसी बनाने की बात कही। आई 1 न्यूज़ चैनल के साथ हुई बातचीत में उन्होंने यूपीए सरकार को श्रेय दिया की और धन्यवाद किया कि उन्हें हर संभव सहायता मिलती है। हिमाचल प्रदेश में डाक्टरी शिक्षा की कमी के चलते उन्होंने कहा कि वह अन्य राज्यो से भी पूर्ति कर रहे हे जिस से स्वस्थ्य सेवाएं लोगो को मोहिया करवाई जाएँ। आगामी चुनाव की रणनीति के विषय में कोल सिंह ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हिमाचल में कोई असर नहीं दिखेगा, जिस तरह पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की हवा निकल गई है उसी तरह हिमाचल के राजनीती में भी आम आदमी पार्टी का कोई असर नहीं होगा। पंजाब में भी कांग्रेस की सरकार बनने की बात कोल सिंह ठाकुर ने कही।
बाइट: कोल सिंह ठाकुर
कैमरा पर्सन नितिन कुमार के साथ अमित सेठी और संदीप ब्यूरो रिपोर्ट आई1न्यूज़, चण्डीगढ़ शिमला।