दिनाक 08-08-2016 आई 1 न्यूज़ ब्यूरो
आरएसएस के सह-संघचालक जगदीश गगनेजा पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिलने उनके चंडीगढ़ निवास स्थान पहुंचा | इस प्रतिनिधिमंडल में बी जे पी पंजाब मामलों के प्रभारी प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला, कमल शर्मा, मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, अश्वनी शर्मा, राजिंदर भंडारी के नाम शामिल थे। कोर ग्रुप में नवजोत सिंह सिधु भी मेंबर हैं,लेकिन वह मीटिंग में नहीं पहुंचे | गगनेजा पर हुए हमले को लेकर इस प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पंजाब के साथ करीब एक घंटा बैठक की | बैठक के बाद मीडिया से रु ब रु होते हुए प्रभारी प्रभात झा का कहना था कि मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान आश्वासन दिया है कि मामले को लेकर सभी एजेंसिया जांच में जुटी हुई है | जल्द ही आरोपियों को भी पकड़ लिया जायेगा | वही झा का कहना था कि इस तरह की घटनाओं से आर एस एस संघ डरने वाला नहीं है | उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में यह कहना जल्द बाजी होगी कि यह हमला किसने किया है आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सच सामने आ जायेगा |
सूत्रों के मुताबिक, सीएम प्रकाश सिंह बादल गगनेजा का हाल जानने के लिए शाम को 4 बजे लुधियाना के डीएमसी हॉस्पिटल में जाएंगे। काबिले गौर है कि गगनेजा पर शनिवार को प्राण घातक हमला हुआ था। उन्हें रविवार को डीएमसी लुधियाना हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। उनकी हालत अभी भी गंभीर है।
बाईट … प्रभात झा बी जे पी पंजाब मामलों के प्रभारी