दिनांक 30.07.2016 अमित सेठी अशोक सहगल 28 वर्ष के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग सोलन में सहायक रेडियो अभियन्ता के पद पर कार्यरत अशोक सहगल आज विभाग में 28 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृति के अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सुखी सेवानिवृत जीवन की कामना की। अशोक सहगल अपने 28 वर्ष के कार्यकाल में ज़िला सिरमौर के राजगढ़, लाहौल स्पीति के केलंग, कुल्लू, शिमला तथा सोलन में कार्यरत रहे। उन्होंने वर्ष 1989 में चलचित्र चालक के रूप में सरकारी सेवा आरम्भ की। वे वर्ष 1996 से वर्ष 2016 तक सहायक रेडियो अभियन्ता के पद पर कार्यरत रहे।