ऑय 1 न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट अमित सेठी
रिलीज होने वाली आंतकवाद फिल्म का एक्टर गिरफ्तार, ब्लैकमेल कर करता था लड़कियों से यौन शोषणआरोपी दर्शन औलख प्रोडक्शन के नाम का इस्तेमाल कर लड़कियों को फिल्मों में काम करने का देता था झांसा साइबर सैल ने अपकमिंग मॉडल्स को फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों को ब्लैकमेल करने व यौन शोषण करने के आरोप में पंजाबी फिल्म के एक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एक्टर दर्शन सिंह औलख की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर है। साइबर सैल के इंचार्ज हरिन्द्र सिंह सेखों ने बताया कि आरोपी युवक हरप्रीत बावा (23) पंजाब के बरनाला का रहने वाला है। हरप्रीत बावा की एक पंजाबी फिल्म आतंकवाद भी रिलीज होने वाली है। इससे पहले हरप्रीत ने कई पंजाब गानों की एल्बम में काम किया है। हरप्रीत के पिता पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। पुलिस ने बताया कि हरप्रीत पंजाबी फिल्मों के जाने माने एक्टर दर्शन सिंह औलख के प्रोडक्शन हाउस (दर्शन औलख प्रोडक्शन )के नाम का इस्तेमाल कर अपकमिंग मॉडल्स लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर फंसाता था। दर्शन सिंह औलख ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक फोन नंबर से कोई युवक उनकेनाम से फोन कर रहा है और नई मॉडल्स को फिल्मों में काम दिलवाने के नाम पर गुमराह कर रहा है। पुलिस ने फोन नंबर केआधार पर आरोपी तक पहुंची और उसको गिरफ्तार किया। आरोपी लड़कियों से उनकी फोटों व्हाट्सअप पर मांगता था। साथ ही लड़कियों को पूछ लेता था कि वो फिल्मों में काम करने के लिए सब कुछ करने को तैयार है। जो मान जाती थी उससे उसकी सेमीन्यूड व न्यूड फोटो मंगवाता था। जिसके बाद से उनको ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करता था।पुलिस ने बताया कि वो लड़कियों को दर्शन सिंह औलख बन कर ही फोटो मंगवाता था। साथ ही अपनी लगभग हर एक्टर के साथ खिंचवाई हुई फोटों दिखा कर विश्वास दिलवा देता था कि वो उनको फिल्मों में काम दिलवा सकता है। पुलिस को उसके फोन से सैकड़ों लड़कियों की फोटो मिली है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया । कोर्ट ने आरोपी को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।