बीसवीं सदी के शुरुआती दशकों में कैनेडा में सिखों के साथ नस्लीय भेदभाव के खिलाफ भाई मेवा सिंह द्वारा चलाई गई मुहिम पर आधारित पंजाबी फिल्म GADRI YODHE का आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एलान किया गया। इस फिल्म को सुखविंदर सिंह खतडा, जरनैल सिंह, तेजवंत सिंह राणा और गांधी सिंह मनीला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी पटकथा और संवाद प्रिंस कमलजीत सिंह ने लिखे हैं। और इसे परमजीत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं राज जुत्शी और रवि गोसाई निभा रहे हैं। इस फिल्म में योगराज सिंह और सिप्पी गिल भी एक महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं।
फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी योगराज सिंह ने बताया कि गदरी यौधे एक ऐतिहासिक कथा है। इसके बारे में सभी को पता होना चाहिए। मुझे हैरानी है हमारी युवा पीढ़ी इसके बारे में कुछ नहीं जानती। मैं अपने साथ बैठे फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर और अदाकारों को बधाई देता हूं जिन्होंने यह विषय चुना। यह आज़ादी की लड़ाई नहीं थी पर आपने गौरव की लड़ाई थी। जिसमें मेवा सिंह हमारा hero था।
बाइट योगराज सिंह क्रिकेटर और अभिनेता