चंडीगढ़ अमित सेठी 08-01-2015
चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में अकाली-भाजपा के तीनों उम्मीदवार जीत गए। 15 साल बाद भाजपा उम्मीदवार अरुण सूद नए मेयर बने, वहीं, देवेश मोदगिल सीनियर डिप्टी मेयर और हरदीप सिंह डिप्टी मेयर बन गए हैं। भाजपा के अरुण सूद ने 6 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश बस्सी को हराया। कांग्रेस और भाजपा दोनो में कांटे की टक्कर थी। आज सुबह 11 बजे मेयर चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सबसे पहले मेयर के लिए मतदान हुआ। मतदान के लिए डीसी अजीत बाला जी जोशी और कमिश्नर बी पुरुषार्था भी उपस्थित थे। अब मेयर अरुण सूद के नेतृत्व में सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ। भाजपा के देवेश मोदगिल को 23 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के दर्शन गर्ग को 13 वोट। इस तरह 10 वोट के अंतर से जीतकर भाजपा के देवेश मोदगिल नए सीनियर डिप्टी मेयर बन गए।
अकाली दल के प्रत्याशी हरदीप सिंह डिप्टी मेयर का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की गुरबख्श रावत को हराया।
कितने वोट थे किसके पास
भाजपा——-13
अकाली——-2
कांग्रेस——-8
बसपा——-2
मनोनीत——-9
निर्दलीय——-1
सांसद——-1
जीत के लिए चाहिए थे 19 मत