चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से पहली बार कैपिटल काम्पलेक्स पर पर्यटकों के लिये नाइट टूरिज्म का प्रबंध किया जा रहा है। अगले 4 दिन चंडीगढ़ पर्यटन के इतिहास में नये पन्ने जुड़ने जा रहे है। चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से पहली बार कैपिटल काम्पलेक्स पर पर्यटकों के लिये नाइट टूरिज्म का प्रबंध किया जा रहा है। अगले 4 दिनों तक यानी 9 से 12 अक्तूबर तक पर्यटक रात में भी द कैपिटल काम्लेक्स घूम सकेंगे। पर्यटकों के मन में कैपिटल काम्लेक्स की अद्भूत छाप छोड़ने के लिये भी पर्यटन विभाग की ओर से विशेष इंतजाम किये गये है। 9 से 12 अक्तूबर तक कैपिटल काम्पलेक्स हर एक इमारत को रोशनी से चकाचौंद कर दिया। पर्यटक जब इसे पहली नजर में देखेंगे तो उन्होंने किसी राजा महराजा के महल या किले का प्रतिबिंब नजर आयेगा।चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से 9 अक्तूबर को कैपिटल काम्पलेक्स यानी ली कार्बुजिए चंडीगढ़ की छत्रछाया में शाम 5.30 बजे अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन पंजाब व हरियाणा के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। गृह एवं पर्यटन सचिव अनुराग अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि इस 4 दिन के कार्यक्रम में फ्रांस व स्विटजरलैंड के अम्बैसडर भी शामिल होंगे। जो लोगों को ली कार्बुजिए द्वारा विश्व में की गई अनोखी कारीगिरी के बारे में संशिप्त जानकारी देंगे। जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है। 9 अक्तूबर को इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन के बाद पर्यटकों के लिये सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें उस्ताद रहमत अलि खान और रफिक अलि खान शिरकत करेंगे। 10 अक्तूबर को टैगोर थियेटर में ली कार्बुजिए के साथ काम कर चुके आर्किटेक्ट डॉ.बाल कृष्णा डोशी ली कार्बुजिए द टाइमलेस इन द मार्डन विषय पर संबोधित करेंगे। इसी प्रकार 11 और 12 अक्तूबर को भी ली कार्बुजिए द्वारा विश्व में तैयार की गई अनोखी इमारतों और आर्किटेक्चर कंसेप्ट पर विचार विमर्श का आयोजन किया जायेगा। इसी के साथ 12 अक्तूबर को टैगोर थियेटर में संवाद का आयोजन किया जायेगा। जिसमें फ्रांस और स्विटजरलैंड के अम्बैसडर भी शिरकत करेंगे और अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
BYTE – ANNURAG AGARWAL
HOME CUM TOURISM
SECRETARY UT
CHANDIGARH