पीपल्ज पार्टी ऑफ पंजाब के यूथ विंग के सरप्रस्त महासचिव यादविंदर सिंह बुट्टर ने पी पी पी पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए रविवार को अपने सेंकडो समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया | यादविंदर सिंह बुट्टर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग की उपस्तिथि में सेक्टर 37 चंडीगढ़ स्थित भाजपा के पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक मीटिंग के दौरान पार्टी में शामिल किया गया |
इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा का कहना था की वह यादविंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत करते है | यादविंदर सिंह एक ऐसे परिवार से तालुक रखते है जिन्होंने पंजाब के कई समाजिक मुद्दों पर आवाज उठाई | कांग्रेस के द्वारा लगातार भाजपा के एक साल के कार्यकाल को लेकर उठाये जाये जा रहे सवालों का जवाब देते हुए कमल शर्मा का कहना था कि मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य किया है | आज जो कांग्रेसी सवाल उठा रहे है वो पिछले 50 सालो में देश का विकास नहीं कर सके महज उन्होंने अपने 50 सालो के कार्यकाल में अपनी तिजोरियां भरने का भी काम किया है जिसे मोदी सरकार विदेशो से वापिस लेकर आएगी |
बाईट … कमल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष पंजाब भाजपा
वही यादविंदर सिंह बुट्टर का कहना था कि पंजाब में जो भी क्षेत्रीय पार्टी है उनमे सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे देश का विकास नहीं हो सकता | भाजपा में शामिल होने का फैसला मोदी सरकार के एक साल में देश के लिए विकासात्मक कार्यो से प्रभावित होने का नतीजा है | इसके इलावा वह पिछले एक साल से संघ नेताओ के भी शिवर ज्वाइन कर रहे थे जिनसे भी वह काफी प्रभावित हुए है।
बाईट … यादविंदर सिंह पूर्व पी पी पी नेता